Nirbhik Nazar

8वीं की छात्रा हुई किसके साथ फरार ? व्हाट्सप की ब्लॉक लिस्ट में मिले 36 लड़कों के नंबर ! परिजनों ने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए दिलाया था फोन…

महाराजगंज: यूपी के महराजगंज में चौबीस घंटे पहले लापता आठवीं की छात्रा को ढूंढने में जुटी पुलिस उस वक्त चकरा गई जब उन्हें लड़की के फोन कॉल डिटेल्स की जानकारी मिली. सीडीआर से जो बातें सामने आई है उसके मुताबिक छात्रा 36 लड़कों से देर रात तक लंबी चैट कर उन्हें ब्लॉक कर चुकी है. कौन उसे बहला फुसला कर ले गया है, अभी तक पुलिस इतने लड़कों को देखकर कन्फर्म नहीं कर पा रही है. अब पुलिस स्कूल में उसके साथ पढ़ने वाली लड़कियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्रा का क्लोज फ्रेंड सर्किल में कौन-कौन शामिल है.

पुलिस के मुताबिक शनिवार को एक शिकायत मिली थी कि शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा वार्षिक परीक्षा देने के लिए घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी. परिजनों ने जब स्कूल से संपर्क किया तो यह पता चला कि छात्रा परीक्षा देने पहुंची ही नहीं थी. अनहोनी की आशंका में परिजन लड़की को ढूंढने में मदद की आस लेकर कोतवाली पहुंचे जहां पुलिस शिकायत दर्ज कर लड़की को ढूंढने में जुट गई.

छात्रा के लापता होने के मामले में पुलिस प्रारंभिक जांच के लिए उसके मोबाइल के WhatsApp चैट को खंगालना शुरू कर दिया. पुलिस ने WhatsApp चैट के आधार पर लड़की के एक दोस्त को बुलाकर जांच शुरू की तो लड़की का दोस्त अन्य लड़कों के साथ चैट देखकर फफक कर रोने लगा. सीडीआर रिपोर्ट में 36 नंबर ऐसे मिले जिनसे रात के दो-दो बजे तक लंबी चैट हुई थी. एक-एक करके इन सभी नंबर को ब्लॉक कर दिया गया था. हाल ही में जिन नंबर पर बात हुई थी उन लड़कों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

जांच के दौरान एक छात्र ऐसा मिला जिसने पूछताछ में बताया कि वह भी छात्रा को चाहता था और उसकी आर्थिक मदद भी करता रहता था. उसे यह पता नहीं था कि लड़की कई लड़कों से बात करती थी. इतना बताने के बाद वह रोने लगा. पुलिसकर्मियों ने उसे समझा-बुझा कर शांत कराया. बता दें कि लड़की को कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए परिजनों ने मोबाइल फोन खरीद कर दिया था. छात्रा ने घर छोड़ने से पहले अपना स्मार्ट फोन घर पर ही छोड़ दिया था और अपने फेसबुक फ्रैंड के साथ फरार हो गई. हालांकि जाने से पहले अपनी सहेली को पूरी बात बताकर गई थी.

पुलिस ने बाकी ब्लॉक नंबरों से जुड़े और लोगों से भी संपर्क करने की कोशिश कर रही है. आठवीं में पढ़ने वाली लापता लड़की घर से वार्षिक परीक्षा देने के बहाने निकली थी लेकिन वो स्कूल नहीं पहुंची.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *