Nirbhik Nazar

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, बोले- धामी को बनाना चाहिए सीएम, उत्तराखंड मे नहीं लागू होना चाहिए यूनिफार्म सिविल कोड

हरिद्वार: शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि वो उत्तराखंड में यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने को लेकर सहमत नहीं हैं। क्योंकि इसका सर्वाधिक नुकसान हिंदुओं को ही होगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप का किसी सरकार को अधिकार नहीं है। सबको अपने धर्म के अनुसार जीने का हक है। कहा कि आपराधिक मामलों में समान कानून की व्यवस्था पहले से ही लागू है।

कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में स्वामी अवि मुक्तेश्वरानंद महाराज ने पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में जीत पर बधाई दी। कहा कि भाजपा जनता का विश्वास जीतने में कामयाब रही है। इसके चलते चार राज्यों में जनता ने भाजपा को फिर से सरकार बनाने का अवसर दिया।

उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी युवा व ऊर्जावान नेता हैं। वो लंबे समय तक जनता की सेवा करेंगे। इसलिए उन्हें एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। इस मौके पर ब्रह्मचारी श्रवणानंद, ब्रह्मचारी सर्वभूत हृदयानंद, ब्रह्मचारी मुकुंदानंद, ब्रह्मचारी रामानंद, सचिन गौतम, पंकज दास, रवि, सुदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *