Nirbhik Nazar

सपा के हारने पर, शर्त मे बाइक हार गया सपाई, अखिलेश ने बुलाकर नई गाड़ी दिलाई…  

बांदा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके है और भाजपा यूपी में फिर से सरकार बनाने जा रही है। चुनाव नतीजें सामने आने के बाद कुछ अजीबो-गरीब शर्तें की खबरें भी सामने आ रही है, जो वाकई चौंकाने वाली है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सामने आया है। यहां शर्त हारने पर सपा समर्थक ने अपने दोस्त को तुरंत अपनी बाइक दे दी। इस खबर का संज्ञान लेते हुए अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उसे रिटर्न गिफ्ट दिया है।

अखिलेश यादव ने अपने समर्थक को लखनऊ बुलाया और बाइक के नुकसान की भरपाई के लिए एक लाख रुपए का चेक दिया। साथ ही, जीवन में कभी भी शर्त न लगाने की हिदायत दी। आपको बता दें, यह मामला बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के ग्राम बसहरी का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिलेटा सैनी और पड़ोसी अवधेश कुशवाहा के बीच छह फरवरी को बातों-बातों में चुनाव की जीत को लेकर शर्त लगा ली थी।

शर्त के मुताबिक, अगर सपा जीती तो बिलेटा सैनी अवधेश कुशवाहा को अपना टैंपो दे देगा और भाजपा जीत गई तो अवधेश कुशवाह अपनी बाइक बिलेटा सैनी को दे देंगे। इस शर्त को लेकर दोनों के बीच स्‍टांप पेपर पर बकायदा लिखा-पढ़ी भी हो गई। 10 मार्च को चुनाव नतीजे आए तो दोपहर होते-होते भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का रास्‍ता साफ हो गया। सपा की हार के चलते अवधेश को शर्त हारनी पड़ी और उन्‍होंने तत्‍काल अपने दोस्‍त को बाइक दे भी दी।बाइक से गांव-गांव जाकर बिजली का सामान बेचने वाले अवधेश ने सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद बताया कि उसे शर्त में बाइक देनी पड़ी। अखिलेश ने उसे उसकी बाइक की कीमत से ज्‍यादा का चेक दिया है। इसके साथ ही ये भी कहा है कि आगे से ऐसा न करूं। अवधेश ने कहा कि अब मैं बाइक खरीदकर दोबारा से अपना काम शुरू करूंगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *