Nirbhik Nazar

पति ने दी पत्नी को धमकी, तुम्हें भी एड्स रोगी बना दूंगा, पढ़िये पूरी खबर…

पानीपत: दहेज में बाइक व सोने की चेन न लाने पर तहसील कैंप थाना क्षेत्र की युवती का पति ने गला घोंट दिया। एडस रोगी पति ने युवती से जबरन संबंध बनाने की कोशिश कर धमकी दी कि उसे भी एडस रोगी बना देगा। साथ ही अवैध देसी पिस्तौल दिखाकर जान से मारने का प्रयास किया। तहसील कैंप थाना पुलिस ने आरोपित पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार

पीड़ित युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि वर्ष 2010 में उसकी शादी अंबाला में हुई थी थी। ससुराल वाले दहेज में बाइक व सोने की चेन की मांग करने लगे। मना करने पर आरोपितों ने उसे पीटा। पति जिम चलाता है और घर-घर जाकर लड़कियों को ट्रेनिंग देता है। उसके कई युवतियों के साथ अवैध संबंध हैं। उसने पति की कई लड़कियों के साथ अश्लील फोटो और चैटिंग भी देख ली थी। उसने जिम में पति को एक युवती के साथ पकड़ लिया था। पति ने सभी के सामने उसे थप्पड़ मारे। पति एचएआइवी (एडस) पाजिटिव हैं। उनका पीजीआइ चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। उसने एक निजी अस्पताल में नौकरी कर ली थी। आरोप है कि ससुर उसके वेतन के रुपये छीन लेते थे और शराब पीकर गाली गलौज करते हैं। पति ने कहा कि बरेजा गाड़ी लेनी है। इसलिए वह अपने घर से रुपये लेकर आए। पिता ने सास व ससुर को 50 हजार रुपये दिए थे। और रुपये लाने से मना किया तो पति ने उसका गला दबा दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया।

जान से मारने की दी धमकी

पंचायत में ससुराल वालों ने माफी मांगी और एफिडेविट दिया था। वह ससुराल पहुंची ने जबरन संबंध बनाने की कोशिश की और बोला कि आपको भी ए़डस की रोगी बना देगा। 23 फरवरी 2022 को वह स्वजनों के साथ अंबाला थाने में पहुंची। पुलिस प्रभारी के कहने पर वह ससुराल में कपड़े लेने गई तो पति ने मारपीट कर देसी पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। उसने सिविल अस्पताल में इलाज कराया। वहां भी आरोपित पति ने जान से मारने की धमकी दी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *