Nirbhik Nazar

सिरफिरे ने 30 साल बाद लिया हुई स्कूल मे हुई पिटाई का बदला, टीचर की 101 बार चाकू से घोंपकर की हत्या…

न्यूज़ डेस्क: बेल्जियम में एक व्यक्ति ने टीचर से अपमानित महसूस करने पर करीब 30 साल बाद उसकी हत्या कर दी। 37 साल के इस शख्स ने कहा कि उसने प्राइमरी स्कूल में अपने टीचर से अपमानित महसूस किया था, इस घटना के तीन दशक बाद 2020 में उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। गुंटर यूवेंट्स नाम के दोषी ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने 1990 के दशक में उसकी टीचर मारिया वेरलिंडन ने कक्षा में उस पर कई बार कमेंट्स किए, लेकिन सात साल की उम्र में उसने इन पर कभी ध्यान नहीं दिया।

2020 में एंटवर्प के पास हेरेंटल्स में 59 साल की मारिया के घर पर उनकी बर्बर हत्या कर दी गई। बेल्जियम पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्धों से बार-बार पूछताछ की। साथ ही उसके हत्यारे का पता लगाने के लिए सैकड़ों डीएनए सैंपल्स की जांच की गई। इसके बावजूद यह केस अनसुलझा ही रहा। मारिया के पति ने गवाहों के लिए सार्वजनिक तौर पर भी अपील की थी।

पैसों से भरा पर्स मेज पर पड़ा रहा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारिया को 101 बार चाकू मारा गया था। नकदी से भरा उनका पर्स उसके शरीर के बगल में खाने की मेज पर पड़ा था, इससे पता चला कि वह हिंसक डकैती का शिकार नहीं हुई थीं। 20 नवंबर, 2020 को हत्या के सोलह महीने बाद यूवेंट्स ने एक दोस्त के सामने यह अपराध स्वीकार किया, जिसने पुलिस को यह जानकारी दे दी। इसके तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

DNA टेस्ट से हुई कातिल की पहचान

यूवेंट्स के डीएनए का मिलान हत्या के स्थान पर पाए गए निशान के साथ किया गया। इसके बाद इस अनसुलझे हत्या मामले का सच सामने आया। पुलिस की पूछताछ में हत्यारे ने सारा वाकया सुनाया, जिसे सुनकर जांचकर्ता भी हैरान रह गए। यूवेंट्स को मंगलवार को एक जज के सामने पेश किया गया और उसे हत्या के आरोप में हिरासत में ले लिया गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *