Nirbhik Nazar

धामी ने होली पर किया पत्नी संग डांस, उत्तराखंड के इन दिग्गजों ने दी होली पर बधाई…

देहरादून: आज पूरा देश होली के रंग में डूबा है. ऐसे में क्या आम और क्या खास सब होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) गुरमीत सिंह और कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देशवासियों व प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी. पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर लिखा कि आप समस्त देशवासियों को रंगोत्सव ‘होली’ की हार्दिक शुभकामनाएं. बाबा केदार और प्रभु बदरी से प्रार्थना है कि आप सभी का जीवन इस होली में सुख, शांति और समृद्धि के रंगों से परिपूर्ण हो.

इसके अलावा राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) गुरमीत सिंह ने ट्वीट कर सभी उत्तराखंडियों और देशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी. साथ ही रंग-उमंग, एकता और सद्भावना का यह महापर्व आप सभी के जीवन में उल्लास, उत्साह, सुख, शांति और सौभाग्य का संचार करे. वहीं होली के त्योहार पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में होली मनाई इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारियों और नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उन्हें होली की बधाई दी. मुख्यमंत्री ने भी होली के त्योहार को इस बार खास बताया और देशवासियों को इस मौके पर शुभकामनाएं दी.

कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होली के त्योहार को अपने आवास पर बनाया मुख्यमंत्री आवास पर इस दौरान लोगों का तांता लगा रहा. इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी और उनका परिवार भी उनके साथ होली मनाते दिखाई दिया. होली को मनाते हुए उत्तराखंडी गीतों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी थिरकते हुए भी नजर आए, साथ में उनकी पत्नी भी गीतों पर उनके साथ कदमताल करती हुई दिखाई दी. मुख्यमंत्री ने कहा इस बार की होली बेहद खास है क्योंकि इस बार जनता भाजपा को प्रचंड बहुमत की सरकार दी है यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोगों ने विश्वास जताते हुए जिस तरह भा वहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी सभी प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा हैं कि खुशियों, भाईचारे व रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर आप सबको मेरी और मेरे परिवार की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं. होली, बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है. यह पर्व, उमंग और उल्लास का संचार करने के साथ समाज में भाईचारे की भावना को बल देता है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *