Nirbhik Nazar

भाजपा ने छीनी देशवासियों की खुशियाँ- कांग्रेस

नई दिल्ली : कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों ने देश के लोगों की खुशियां छीनने का काम किया है और इसी का परिणाम है कि दुनिया के 146 देशों की हैप्पीनेस सूची में भारत 136 वें स्थान पर है। कांग्रेस ने रविवार को अपने आधिकारिक पेज पर ट्वीट करके कहा ‘भाजपा सरकार की नीतियों ने देशवासियों की खुशियों को छीनने का काम किया है। इसका असर वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में देखने को मिल रहा है।’

पार्टी ने कहा,‘‘ देशवासियों ने ऐसे ‘अच्छे दिन’ की तो कल्पना भी नहीं की थी। भारत को वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में 146 देशों में 136वां स्थान दिलवाने पर इवेंटबाज सरकार इस उपलब्धि पर भव्य इवेंट कब आयोजित कर रही है।” कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सरकार को समझना होगा कि देश इवेंटबाजी से नहीं, नीति निर्धारण करने से चलता है। पार्टी ने तंज कसते हुए कहा ‘भाजपा सरकार की उपलब्धियों में एक उपलब्धि, भारत को विश्व के 11 सबसे नाखुश देशों में शामिल करवाना भी जुड़ चुका है। देशवासियों के सामने भाजपा की पोल खुल चुकी है- सिर्फ भाजपा के ‘अच्छे दिन’ आए हैं और देशवासियों के बुरे दिन।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *