Nirbhik Nazar

पढ़िये उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का पूरा प्रोफाइल…

देहरादून। पुष्‍कर सिंह धामी के रूप में उत्‍तराखंड को आज 12वां मुख्‍यमंत्री मिल गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में पुष्‍कर सिंह धामी के नाम पर मुख्‍यमंत्री पद के लिए मुहर लगी। बैठक में उत्तराखंड के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूद रहे।

पुष्‍कर सिंह धामी का प्रोफाइल

  • जन्म तिथि- 16 सितंबर 1975
  • जन्म स्थान- कनालीछीना, जिला पिथौरागढ़, उत्तराखंड
  • कर्म स्थान- खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड
  • शैक्षणिक योग्यता: स्नातकोत्तर (मानव संसाधन प्रबंधन एवं औद्योगिक संबध), एलएलबी

सामाजिक जीवन

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षित स्वयंसेवक , संघ आयु- 33 वर्ष, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (10 वर्ष), कार्य क्षेत्र – उत्तर प्रदेश(लखनऊ विश्वविद्यालय) से प्रांतीय स्तर(अवध प्रांत) तक दायित्ववान कार्यकर्ता)

राजनीतिक जीवन

  • प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड (लगातार दो बार 2002 से 2008 तक)
  • विशेष कार्याधिकारी (मुख्यमंत्री,उत्तराखंड(2001-2002 )
  • उपाध्यक्ष ,राज्यमंत्री (दर्जाप्राप्त) शहरी अनुश्रवण समिति, उत्तराखंड (2010-2012 )

विधायक खटीमा

  • प्रथम बार (2012 से 2017 )
  • द्वितीय बार (2017-से 2022 )

प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा,उत्तराखंड

  • प्रथम बार (2016 से 2020 तक)
  • द्वितीय बार (2020 से अब तक )

सामाजिक व राजनीतिक उद्देश्य

  • सीएम, चार जुलाई, से वर्तमान तक।

खटीमा से चुनाव हारे धामी 

विधानसभा चुनाव में पुष्‍कर सिंह धामी ऊधमसिंह नगर जनपद की खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन वह चुनाव हार गए। उन्‍हें कांग्रेस के प्रत्‍याशी भुवन कापड़ी ने करीब सात हजार वोटों से हराया। वहीं, पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला।

चुनाव में भाजपा को मिली 47 सीटें 

उत्‍तराखंड में पांचवीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा को कुल 70 सीटों में से 47 सीटें मिलीं। वहीं, कांग्रेस मात्र 19 सीटों पर सिमट गई, जबकि बसपा को दो सीट और दो सीट पर निर्दलीय प्रत्‍याशी विजयी रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *