Nirbhik Nazar

हरिद्वार जिले मे 2 सीटें जीतते ही बीएसपी ने हरिद्वार से घोषित कर दिया प्रदेश अध्यक्ष…

हरिद्वार: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 24 घंटे के भीतर ही अल्मोड़ा निवासी बीआर धोनी से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी वापस ले ली है। उनकी जगह हाल ही में हरिद्वार की झबरेड़ा विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े आदित्य ब्रजपाल को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्रजवाल पार्टी के पूर्व विधायक रहे हरिदास के बेटे हैं और युवाओं में उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है। ऐसा बताया जा रहा है कि जिला पंचायत चुनाव को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने यह फेरबदल किया है।

विधानसभा चुनाव में हार के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल को पद से हटाकर अल्मोड़ा निवासी पार्टी के महासचिव बीआर धोनी को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। अब आदित्य ब्रजवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य ब्रजवाल ने बताया कि प्रदेश कमेटी में लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद को प्रदेश उपाध्यक्ष, बीआर धोनी, कुंवरपाल सैनी और नाथीराम को प्रदेश महासचिव, भृगुराशन राव, शिव गणेश और ओमपाल पाल को प्रदेश सचिव बनाया गया है। मंगलौर विधायक सरवत करीम अंसारी को प्रदेश कोषाध्यक्ष और संजय खत्री व जोनी कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *