Nirbhik Nazar

राज्य आंदोलन के शहीदों को याद करने शहीद स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी कल उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इससे पहले वह आज शहीद स्मारक पहुंचे। राज्य आंदोलनकारियों को याद करते हुए वह शहीद स्मारक पर शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। यहां से वह अंबेडकर स्मारक एवं दीनदयाल स्मारक पहुंचे। राज्य आंदोलन के शहीदों को याद करने शहीद स्थल पहुंचे सीएम धामी ने यहां श्रद्धांजलि देने के बाद सभी लोगों का आभार जताया।  मुख्यमंत्री को बधाई देने वालों का लगा तांता लगा हुआ है। आमजन से लेकर नेता और अफसर तक उन्हें  शुभकामनाएं दे रहे हैं।

चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों एवं हकहकूकधारियों ने पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री चुने जाने पर उन्हें बधाई दी है। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में कम समय में जो अहम निर्णय लिए गए वह ऐतिहासिक हैं। पुष्कर सिंह धामी को कमान सौंपे जाने पर पुरोहितों ने भाजपा केंन्द्रीय नेतृत्व का भी आभार जताया है।

शपथग्रहण की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक

चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत के प्रवक्ता डॉ बृजेश सती ने कहा पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम देवस्थानम प्रबंधन विधेयक वापस लेने के अलावा जोशीमठ का पौराणिक नाम ज्योतिर्मठ किए जाने का भी ऐतिहासिक निर्णय लिया। धामी के मुख्यमंत्री बनने पर चार धाम महापंचायत के संयोजक सुरेश सेमवाल, समन्वयक राजेश सेमवाल, गंगोत्री मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष महेश सेमवाल, यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा आदि ने खुशी जताई है।

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। वहीं शपथग्रहण की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक होगी। आज धामी का नया मंत्रिमंडल भी तय होगा। बंशीधर भगत के विधानसभा अध्यक्ष बनने की सूरत में मंत्रियों की चार कुर्सी खाली होंगी।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *