Nirbhik Nazar

प्रचार करते-करते, नायक बन नाले मे कूद पड़ा AAP नेता… देखिये वीडियो  

दिल्ली : दिल्ली में नगर निगम चुनाव नजदीक आने के साथ ही तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटने लगी हैं. इसमें ताजा नाम आम आदमी पार्टी   का है, जिसके पार्षद ने प्रचार का ऐसा तरीका अपनाया जो शायद ही पहले देखा गया हो. दरअसल पूर्वी दिल्ली के शास्त्री नगर क्षेत्र में पार्षद हसीब उल हसन  अपने क्षेत्र के दौरे पर निकले थे. यहां उन्होंने एक नाले को कूड़े से भरा देखा, जिसमें बुरी तरह बदबू आ रही थी. आमतौर पर जहां सफाई के लिए कर्मचारियों की मदद ली जाती है लेकिन पार्षद ने जो कुछ उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया.

जब पार्षद ने लगा दी नाले में छलांग

बताया जाता है कि आप पार्षद ने नाले की सफाई के लिए कर्मचारियों की मदद नहीं ली. उन्होंने खुद ही नाले में छलांग लगा दी और नाला साफ करने लगे. पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. इसमें देख सकते हैं कि पार्षद जब नाले की सफाई कर बाहर निकले तो स्थानीय लोग उनकी जय-जयकार करने लगे. लोगों ने ना सिर्फ उनकी खूब तारीफ की बल्कि बॉलीवुड फिल्म ‘नायक’ की तरह उनके शरीर से कीचड़ हटाने के लिए दूध से नहला दिया. रील लाइफ के इतर रियल लाइफ में ऐसा नजारा शायद ही कभी देखा गया हो.

सामने आए वीडियो में देख सकते हैं कि पार्षद हसीब जैसे ही नाले की सफाई कर बाहर निकले स्थानीय लोगों ने उन्हें कुर्सी पर बैठा दिया और दूध से नहला दिया. करीब तीस सेकंड के वीडियो में देख सकते हैं कि लोग उनकी जय-जयकार कर रहे हैं. इस दौरान शहर में तीनों निगमों पर काबिज भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

मालूम हो कि दिल्ली नगर निगम चुनाव की घोषणा से पहले केंद्र सरकार ने बीते मंगलवार को तीनों नगर निगमों के विलय के लिए एकीकरण विधेयक को मंजूरी दे दी. एमसीडी की इन तीनों मेयरों के विलय के फैसले को मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *