Nirbhik Nazar

बीजेपी में बड़ा पद एवं विधानसभा चुनाव का टिकट दिलाने के नाम पर महिला से बलात्कार !

पन्ना: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है पन्ना जिले की एक महिला बीजेपी नेता ने एक युवक पर उनसे दुष्कर्म की कोशिश करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला नेत्री का आरोप है कि कृष्ण सिंह नाम के व्यक्ति ने उन्हें बीजेपी में बड़े पद एवं विधानसभा की टिकट दिलाने के नाम पर न सिर्फ ठगी की बल्कि उनके साथ बलात्कर करने का भी प्रयास किया।

पीड़िता ने कृष्णा सिंह पर कई अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराई है कि कृष्णा सिंह नाम के व्यक्ति ने फोन लगाकर मुझे एक निजी होटल में मिलने के लिए बुलाया और कहा कि वह बीजेपी पार्टी में एक बड़ा पद और विधानसभा का टिकट दिला देगा। इसके लिए उन्हें बीजेपी के बड़े नेताओं से शारीरिक संबंध बनाने पड़ेंगे।

पीड़िता का कहना है जब उन्होंने उनकी बात मानने से इंकार कर दिया तो उसने उनके साथ बलात्कार करने की कोशिश की और 5 लाख रुपए की मांग करने लगा। किसी तरह महिला आरोपी के चंगुल से छूटने के लिए जब चिल्लाने लगी तब होटल के कमरे के बाहर खड़े उनके कुछ सहयोगी वहां पहुंच गए। घटना के बाद महिला बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष सतानंद गौतम के साथ थाने पहुंची और थाने में मामला दर्ज कराया है। संबंधित मामले में डीआईजी विवेक राज सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी कृष्णा सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  आरोपी मुरैना जिले का रहने वाला है मामले में आगे की जांच की जा रही है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *