Nirbhik Nazar

शपथ लेते ही इस मंत्री का फोन ले उड़े चोर, मंच से ही हो गया फोन गायब…

देहरादून। उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेते ही सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा का फोन चोरी हो गया। इधर सौरभ बहुगुणा शपथ ले रहे थे, उधर किसी ने उनके फोन पर हाथ साफ कर दिया।

शपथ के बाद दौरान जब सौरभ बहुगुणा ने अपनी जेब टटोली तो पाया कि जेब में फोन नहीं है। फोन के गुम होने का पता चलते ही सौरभ बहुगुणा परेशान हो गए। उन्होंने फेसबुक के जरिए लोगों से अपील करते हुए कहा है कि किसी को भी मेरे नंबर से कॉल आए तो कृपया जागरुक रहें।

बता दें कि मंत्री सौरभ बहुगुणा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के सबसे छोटे बेटे हैं। उनके दादा हेमवती नंदन बहुगुणा पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। सितारगंज विधानसभा सीट से 2012 में विजय बहुगुणा विधायक निर्वाचित हुए थे. 2017 में विजय बहुगुणा के बेटे सौरभ बहुगुणा चुनावी बाजी जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद इस बार भी उन्होंने अपनी विजय पताका लहराई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *