Nirbhik Nazar

खाली पड़े 3 मंत्री पदों पर कौन विधायक होंगे काबिज ? आखिर क्यों छोड़े गये 3 मंत्री पद ? पढ़िये पूरी खबर…

देहरादून: उत्तराखंड सरकार में 11 मंत्रियों के मानक के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को केवल आठ मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया। तीन पद खाली रखने जाने के पीछे कई निहितार्थ निकालने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि यह प्रयोग खास रणनीति के तहत दोहराया गया है। वर्ष 2017 में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी अपनी कैबिनेट की तीन सीट खाली रखीं। हालांकि नेतृत्व बदला तो कैबिनेट के सभी पद भरने पड़े। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया-वर्तमान में मंत्री पद के कई दावेदार हैं। यदि कैबिनेट की सभी सीटें अभी भर दीं तो अन्य विधायकों के लिए उम्मीद एक तरह से खत्म हो जाती।

ऐसे में पार्टी में असंतोष बढ़ने का खतरा रहता। लेकिन कैबिनेट की तीन सीटों को खाली छोड़कर मुख्यमंत्री धामी ने विधायकों के लिए गुंजाइश छोड़ी है। एक दूसरे वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि  मंत्री के तीन पद खाली होने की वजह से पार्टी का कोई भी विधायक सीधे तौर पर नाराजगी भी नहीं दिखा पाएगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *