Nirbhik Nazar

बहू तो बच गई होने से, यौन उत्पीड़न का शिकार, मगर ससुर का गुप्तांग काट दिया, करके दांतों से वार…

जौनपुर/यूपी: घर में अकेली बहू को देखकर ससुर की नीयत डोल गई। वह बहू के कमरे में घुसा और उससे छेड़खानी करने लगा। बहू ने अपने बचाव का पूरा प्रयास किया लेकिन जब सफल नहीं हुई तो दांत से ही ससुर के प्राइवेट पार्ट को काट डाला। इसके बाद घायल अवस्था में ससुर घर से भागने लगा लेकिन तबतक शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे दबोच लिया। यह शर्मनाक घटना जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात घटी। इधर, प्राइवेट पार्ट कटने से घायल शख्स की हालत गंभीर है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।  मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित घर में घर मे बहू और ससुर ही रहते हैं।

बहू ने सुनाई ससुर की हैवानियत की कहानी

महिला का पति बाहर रहकर नौकरी करता है। महिला ने आरोप लगाया कि ससुर शादी के बाद से ही उस पर बुरी नजर रखता था। अक्सर गलत इशारे भी करता था। विरोध करने पर मारपीट करता था। बुधवार रात करीब 12 बजे वह मेरे कमरे में घुस आया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।

पहले तो मैंने बचने का भरपूर प्रयास किया, जब कोई उपाय नहीं दिखा तो दांत से ही प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। हमले में घायल ससुर दर्द से छटपटाने लगा और चिल्लाने लगा। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए तो बहू ने ससुर की हैवानियत की कहानी बयान की। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने  दर्द से तड़प रहे अधेड़ को फौरन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर  होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर राम विजय ने बताया कि दांत से काटने के कारण जख्म गहरा हुआ है। बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

वहीं घटना के बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सदानंद राय ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। अगर घटना को लेकर कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *