Nirbhik Nazar

पटाखों ने बचा ली दुल्हन की जान, फूटते ही दूल्हे को देखकर हो गई हैरान, राज़ खुला दूल्हे का, बिखर गये शादी के अरमान…

बांका /बिहार: शंभूगंज प्रखंड के मंझगाय के प्रकाश मंडल के पुत्र सौरभ कुमार की शादी समुखियामोड़ में तय हुई थी। जहां प्रकाश मंडल घर से करीब पांच दर्जन बाराती लेकर धूम-धाम के साथ समुखियामोड़ पहुंचे थे। लड़की के घर पहुंचते ही पहले सभी बारातियों का खातिरदारी हुईं। जब बारात लड़की के द्वार पर पहुंची तो दूल्हे राजा सेहरा बांधे वरमाला स्टेज पर विराजमान हुए।

लड़की हाथों में फूल माला लिए स्टेज पर गई कि इस दौरान किसी बारात ने बाहर पटाखे छोड़ दिया। पटाखे की जोरदार आवाज से दूल्हे राजा को मिर्गी आ गई और स्टेज पर ही मूर्छित होकर गिर पड़े। यह देख लड़की दंग रह गई और शादी नहीं करने की बात कह वापस घर चली गई। वरमाला पंडाल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लड़की पक्ष बारातियों पर यह कहकर बरसने लगे कि लड़के को मिर्गी दौरा की बात छिपाई क्यों गई।

बाराती पक्ष के प्रकाश मंडल सहित अन्य लोग कहते रह गए कि मिर्गी का इलाज चल अब अंतिम चरण में है। जल्द ही ठीक हो जाएगा। शादी करने में ऐतराज नहीं होनी चाहिए। प्रकाश मंडल पुत्र की शादी के लिए आरजू-विनती करते रहे, समुखियामोड़ के भी कई लोगों ने समझाया, लेकिन लड़की शादी नहीं करने की जिद पर अड़ी रही। अंततः प्रकाश मंडल को वापस लौटना पड़ा। इस घटना के बाद दो गांव समुखियामोड़ एवं मंझगाय में यह चर्ता का विषय है। एक वर्ष पूर्व मालडीह गांव के एक युवक के साथ इस तरह की घटना हो चुकी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *