Nirbhik Nazar

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द 26 मार्च को उत्तराखण्ड के दो दिवसीय दौरे पर…

देहरादून: राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द 26 मार्च को उत्तराखण्ड के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द 26 और 27 मार्च को दून-हरिद्वार दौरे पर रहेंगे। वे 26 मार्च की शाम को देहरादून पहुंचेंगे। राजभवन में उनका रात्रि विश्राम होगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 मार्च को हरिद्वार पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चंडी घाट के पास स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से सेवा साधना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मिशन की ओर से सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है।


सेवा साधना के 25 वर्ष पूरे होने पर कर्मकांड की पूर्णता 26 से 28 मार्च को होना है। जिसमें राष्ट्रपति से लेकर अनेक लोगों को आमंत्रित किया गया है। मंगलवार को उनके आगमन को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एसडीएम पूरण सिंह राणा और पुलिस अधिकारियों की टीम ने भेल में बनाए गए हेलीपैड की व्यवस्थाओं को देखा। अधिकारियों ने कार्यक्रम दिव्य प्रेम सेवा मिशन में जाकर भी राष्ट्रपति के दौरे को लेकर व्यवस्थाओं को परखा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *