न्यूज़ डेस्क: वर्तमान समय में विश्वभर में देशों की सरकारें अपने देश की जनता को शिक्षित और जागरूक करने में लगी हुई हैं। लेकिन शिक्षा के इतने विकास के बाद भी परम्पराओं ने इंसान को जैसे जकड़ा हुआ हैं। इंसान आज भी उन परम्पराओं को निभा रहा है जो प्राचीन समय से चली आ रही हैं। जिनमें से कई प्रथाएँ तो ऐसी अजीब है जिनको सुनकर उनपे विश्वास कर पाना बहुत कठिन काम हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक प्रथा के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ महिलाऐं घर के मुखिया की मौत पर अपन शरीर का अभिन्न अंग काट लेती हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। यह परंपरा ऐसी है जहाँ अगर घर के मुखिया की मौत हो जाती है तो उसकी सजा महिलाओं को जिंदगी भर भुगतनी पड़ती हैं। इंडोनेशिया के पापुआ गिनी द्वीप पर रहने वाली दानी जनजाति के लोग दुनिया की सबसे दर्दनाक और क्रूर परंपरा निभाने के लिए मशहूर हैं।

मुखिया की मौत पर कटती हैं महिलाओं की अंगुली
इंडोनेशिया का एक द्वीप है पापुआ गिनी। यहां एक प्रजाति रहती है, जिसका नाम हे दानी। इस समुदाय के लोगों को अजीबो-गरीब परंपरा का पालन करना पड़ता है। यह प्रथा बेहद अमानवीय और दर्दनाक है। इसके तहत, परिवार के मुखिया की मौत होने पर उस घर की सभी महिलाओं की अंगुलियां काट ली जाती है। इसके पीछे उनका मानना है कि इससे मृतक की आत्मा को शांति मिलेगी। अंगुलियां काटने के लिए महिला के हाथ को रस्सी से बांधा जाता है और अंगुली को कुल्हाड़ी से काट दिया जाता है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना और विरोध होने के बाद वहां की सरकार इस पर रोक लगा चुकी है, मगर कुछ लोग चोरी-छिपे इसे जारी रखे हुए हैं।
इससे मरने वाले की आत्मा को शांति मिलती है। लेकिन इस दौरान महिलाओं के साथ जो होता था वो किसी के भी रूह को कंपा दे। उंगली काटने से पहले महिलाओं की उंगलियों को रस्सी से बांध दिया जाता था, ताकि खून का प्रवाह रुक जाए। उसके बाद कुल्हाड़ी से उनकी उंगलियों को काटा जाता था।