Nirbhik Nazar

शासन ने उत्तराखंड से दो अधिकारी किए केंद्र के लिए रिलीव…

देहरादून:शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों को केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दिया है पिछले दिनों दोनों अधिकारियों को केंद्र सरकार में तैनाती के आदेश जारी हो चुके थे। लिहाजा आईएएस अधिकारी अमित नेगी जोकि राज्य में सचिव वित्त एवं स्वास्थ्य के पद पर तैनात थे जिनको केंद्रीय वित्त मंत्रालय में नवीन तैनाती के लिए मंजूरी दे दी गई है अमित नेगी वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर अपनी सेवाएं देंगे।

वही भारतीय पुलिस सेवा के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी संजय गुंज्याल भी रिलीव हो गए हैं। एडीजी पुलिस संजय गुंज्याल को भी बीएसएफ में तैनाती मिली है । सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी और प्रमुख सचिव गृह आरके सुधांशु ने दोनों अधिकारियों के रिलीज किए जाने की पुष्टि की है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *