Nirbhik Nazar

उत्तराखंड: 29 मार्च से विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र की अधिसूचना जारी, सत्र की कार्यसूची भी तय

देहरादून: उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का तीन दिवसीय पहला सत्र 29 मार्च से प्रारंभ होगा। धामी कैबिनेट के निर्णय के बाद शुक्रवार को इस संबंध में अधिूसचना जारी कर दी गई। सत्र में 30 मार्च को नए वित्तीय वर्ष के प्रथम चार माह के लिए लेखानुदान प्रस्तुत किया जाएगा।

vidhanshaba bhawan uttrakhand

सत्र की कार्यसूची भी तय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बीते दिवस हुई कैबिनेट की बैठक में 29 मार्च से विधानसभा सत्र आहूत करने का निर्णय लिया गया था। इस संबंध में अधिसूचना जारी होने के साथ ही सत्र की कार्यसूची भी तय कर दी गई है। सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल की ओर से इस संबंध में सभी विधायकों को पत्र भेजकर सूचना भी दे दी गई है।

31 मार्च को लेखानुदान विधेयक पारित किया जाएगा

तय कार्यक्रम के अनुसार 29 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र शुरू होगा। अगले दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के बाद सरकार की ओर से नए वित्तीय वर्ष में राज्य के खर्च के लिए लेखानुदान प्रस्तुत किया जाएगा। 31 मार्च को लेखानुदान विधेयक पारित किया जाएगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *