Nirbhik Nazar

अभी और बढ्ने वाले हैं लू के थपेड़े, उत्तराखंड मे गला सूखा देगी गर्मी…

देहरादून: मौसम विभाग ने पहाड़ पर आज से तीस मार्च तक तापमान में बढ़ोतरी का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गढ़वाल में सामान्य से सात से नौ डिग्री सेल्सियस और कुमाऊं में 6 से 8 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के 3500 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बर्फ पिघलने और हिमस्खलन की भी आशंका है।

अल्मोड़ा में 29 डिग्री पर पहुंचा पारा

मार्च के अंतिम दिनों में हर रोज गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। दिन भर धूप खिलने से पारा भी 29 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच रहा है। शनिवार को भी अल्मोड़ा में सुबह से ही मौसम साफ रहा। इन दिनों अब मौसम ने पूरी तरह करवट बदल ली है। जिला मुख्यालय समेत जिले के पर्यटक स्थल बिनसर, जागेश्वर, रानीखेत, कसारदेवी, धौलछीना में हर रोज तापमान में बढ़ोतरी हो रहीं है।

तापमान बढ़ने और धूप खिलने से मौसम एकदम सुहावना बना है। सोमवार को भी सुबह से ही मौसम साफ रहा। दिन में धूप खिली रहीं। जिससे अधिकतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बिनसर में भी अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम सुहावना होने से बाहर से पहुंच रहे पर्यटक गदगद दिख रहे हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *