Nirbhik Nazar

प्लेटफार्म पर सिपाही को आया चक्कर, लड़खड़ाये पाँव और मालगाड़ी ने ले ली सिपाही की जान, ये वीडियो रोंगटे खड़े कर देगा आपके…

आगरा: इन दिनों पारा तेजी से ऊपर की ओर जाते देखा जा रहा है, जिसके कारण गर्मी बढ़ने से कई जगहों पर लोगों के बेहोश होने चक्कर आने की वजह से गिरने की कई खबरें निकल कर सामने आ रही हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वीडियो में चक्कर आने के कारण एक सिपाही को मौत के गाल में समाते देखा जा रहा है.

आमतौर पर लोगों को रेलवे प्लेटफॉर्म पर आत्महत्या करने की कोशिश करते समय चलती ट्रेन के सामने कूदते देखा जाता है. वहीं सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में देखा जा रहा है कि रेलवे प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा में तैनात एक सिपाही चक्कर आने के कारण बेहोश होने से जमीन पर गिरते हुए मालगाड़ी के नीचे समा जाता है, जिससे की उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है.

सोशल मीडिया पर सामने आए एक खौफनाक वीडियो को देख हर कोई हैरान रह गया है. वीडियो में देखा जा रहा है कि जब सिपाही को चक्कर आता है उस वक्त उसके आस-पास कोई भी नहीं होता है. वहीं पास में बैठा एक शख्स यह देख कर अंदाजा ही नहीं लगा पाता की सिपाही के साथ क्या होने वाला है. वीडियो में एक और शख्स को तेजी से आते और सिपाही को बचाने की कोशिश करते देखा जा रहा है, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी होती है.

फिलहाल वीडियो को ट्विटर पर शेयर कर कैप्शन में जानकारी दी गई है कि यह हादसा आगरा में राजामंडी रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हुआ जब शनिवार रात तकरीबन 9.31 बजे एक मालगाड़ी स्टेशन से होकर गुजर रही थी. वीडियो को देख यूजर्स के रोंगटे खड़े हो गए हैं. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *