Nirbhik Nazar

पति देख रहा था पॉर्न, पत्नी ने किया देखने से इंकार तो पति को गुज़रा नागवार और कर दिया ये कारनामा…  

नई दिल्ली: दिल्ली के अलीपुर इलाके में मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखने से मना करने पर पति ने पत्नी के साथ बदसलूकी की। इतना ही नहीं उस पर चाकू से वार कर फरार हो गया। महिला को उसके देवर और देवरानी ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस महिला के फरार पति की तलाश कर रही है।

शनिवार रात पुलिस को बाबू जगजीवन राम अस्पताल से एक महिला के घायल अवस्था में भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल महिला परिवार के साथ अलीपुर इलाके में रहती है। उसकी उम्र 49 साल है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 1993 में हुई थी। बेटी की पिटाई करता था  पति शादी के बाद से ही उसका पति उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। लेकिन उसने कभी इस बात की शिकायत अपने परिवार और पुलिस से नहीं की। बच्चे नहीं होने पर उसने एक बेटी को गोद लिया था। पति बेटी की पिटाई करता था। पति की गलत हरकत की वजह से उसने 20 साल की उम्र में बेटी की शादी कर दी। पति की हरकतों को देखते हुए उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया गया है।

बाल खींचकर उसकी पिटाई की

शनिवार रात 11 बजे पति घर में फोन पर अश्लील फिल्म देखने लगा और उसे भी फिल्म दिखाने की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पति ने उसके बाल खींचकर उसकी पिटाई कर दी और उस पर चाकू से वार कर दिया।
गला दबाने की कोशिश करने लगा

इसके बाद आरोपी ने उसका गला दबाने की कोशिश करने लगा। उसके चिल्लाने पर देवर और देवरानी कमरे में आई। दोनों को देखकर उसका पति फरार हो गया। देवर देवरानी ने उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *