Nirbhik Nazar

जानिये हरक सिंह रावत लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर क्या बोले ? इस सीट से लड़ने की हो रही थी चर्चा…

देहरादून: गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की सोशल मीडिया की खबरों को पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने सिरे से खारिज किया। कहा कि पार्टी जो भी भूमिका तय करेगी, उसका वो निर्वहन करेंगे। यदि चुनाव लड़ना ही होगा, तो वो पौड़ी क्या हरिद्वार लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं। हरक सिंह बोले की उन्होंने भाजपा में ही रहते हुए साफ कर दिया था कि वे विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे चुनावी राजनीति की बजाय अब जनता के लिए काम करना चाहते हैं। ये साफ है कि वो खाली घर नहीं बैठेंगे। बल्कि आम जनता के लिए धरातल पर काम करते रहेंगे। वे प्रदेश भर में पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर हरक ने कहा कि उन्होंने इस बारे में अभी कुछ नहीं सोचा है। इस सम्बन्ध में जो भी बातें कही जा रही हैं, वे निराधार हैं। वे लोकसभा का चुनाव गढ़वाल क्या, हरिद्वार से भी लड़ सकते हैं। ये तय करने का काम पार्टी संगठन का है। उनका ध्यान इस समय चुनावी राजनीति की बजाय पार्टी संगठन के साथ खड़े होकर पार्टी को मजबूत करने पर है।

इन सोशल मीडिया की खबरों ने ही मुझे भाजपा से बाहर कराया

सोशल मीडिया की खबरों को लेकर हरक सिंह रावत खासे व्यथित नजर आए। कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर अकसर फर्जी खबरें चलाई जाती हैं। चुनाव के समय भी खबरें चलाई गई कि वे कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। वे दिल्ली जाने के समय चीतल में चाय पी रहे थे। उसी दौरान खबरें चलाई गईं कि रणदीप सुरेजवाला, उन्हें सोनिया गांधी से मिलाने ले जा रहे हैं। जब तक वो इन खबरों को समझ पाते, खबर आई कि भाजपा ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया है। जबकि उस समय तक उनका भाजपा छोड़ने का कोई मन नहीं था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *