Nirbhik Nazar

किरायेदार ने घर मे मोदी की तस्वीर लगाकर दिया पीएम सम्मान, तो मालिक मकान बोला, – खाली कर दो मेरा मकान, पुलिस के पास पहुंचा मामला…

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक अजब गजब मामला सामने आया है. एक किरायदार ने जनसुनवाई में शिकायत की है कि उसके घर मे लगी पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर को हटाने के लिए मकान मालिक लगातार दबाव बना रहा है और ऐसा नहीं करने पर मकान खाली करने की धमकी दी जा रही है.

दरसअल, हर मंगलवार को इंदौर के रीगल तिराहे पर बने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में जनसुनवाई होती है. आज जनसुनवाई में एक शख्स ने जो फरियाद लगाई उसे सुनकर अधिकारियों को भी हैरानी हुई. पीर गली में रहने वाले युसूफ ने जनसुनवाई में अफसरों के सामने शिकायत करते हुए बताया कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा से प्रेरित होकर उसने अपने घर में पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाई हुई है. लेकिन उसी तस्वीर को घर से हटाने को लेकर मकान मालिक शरीफ मंसूरी, याकूब मंसूरी और सुल्तान मंसूरी लगातार दबाव बना रहे हैं और ऐसा नहीं करने पर घर खाली करने की धमकी दे रहे है. यूसुफ का कहना है कि वह लंबे समय से संघ की विचारधारा का समर्थक रहा है और इसलिए उसने इसी विचारधारा से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर अपने घर में बहुत समय से लगा रखी है.

इस पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी मनीषा पाठक सोनी ने बताया कि ‘ फरियादी ने जनसुनवाई में आकर शिकायत दी है कि मकान मालिक माननीय प्रधानमंत्री जी की फोटो हटाने का दबाव बना रहे हैं जबकि उसने माननीय प्रधानमंत्री की विचारधारा से प्रेरित होकर उनकी तस्वीर अपने घर पर लगाई है. यह अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ है. शिकायत मिलने पर सदर बाजार TI को मामले की जांच के लिए निर्देशित किया गया है’.

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *