Nirbhik Nazar

महिलाओं की शर्म हया का कत्ल कर रहे रूसी सैनिक ! यूक्रेनी महिलाओं का बच्चों के सामने ही कर रहे रेप !

न्यूज़ डेस्क: रूस ने यूक्रेन पर जबरदस्त आक्रमण किया हुआ है जिसके चलते वहां भयंकर जंग चल रही है। रूसी सेना अब यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा कर चुकी है। इसी दौरान खबरें आ रही हैं कि ये सेनिक यूक्रेनी महिलाओं के साथ रेप भी कर रहे हैं। हाल ही में इसी तरह की खबर सामने आई है। इसमें बताया गया है कि यूक्रेन की रहने वाली एक महिला के साथ कथित तौर कई बार रेप किए गए। इस दौरान उसके पति की गोली मारकर जान ले ली गई। घटना के वक्त बच्चे महिला के सामने ही थे। यूक्रेन की सांसद मारिया मेजेंटसेवा ने एक इंटरव्यू में ये बात कही है।

हालांकि यह पहला मामला नहीं बल्कि इससे पहले भी यूक्रेन में कुछ महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं सामने आई हैं। यूक्रेन की नेता मारिया मेजेंटसेवा ने बताया कि कीव की रहने वाली इस महिला के साथ बच्‍चे के सामने रेप किया गया। उन्‍होंने कहा कि इस मामले में हम शांत नहीं रहेंगे। आखिर उस बच्‍चे के मन का क्‍या हुआ होगा, जिसके सामने ही उसकी मां के साथ ऐसा किया गया हो। यूक्रेन की प्रोसेक्‍यूटर जनरल इरिना वेनेदिक्‍तोवा ने भी इस बारे में जांच की बात कही है।

उनका कहना है कि जो रूसी सैनिक घर के अंदर घुसे थे, वो शराब के नशे में धुत्त थे। पहले उन्‍होंने महिला के पति की हत्‍या की, फिर बार-बार महिला के साथ रेप किया। आरोप है कि ये सैनिक यहीं नहीं रुके, उन्‍होंने रेप करने के बाद उस मासूम बच्‍चे को भी धमकी दी। यूक्रेन की प्रोसेक्‍यूटर जनरल इरिना वेनेदिक्‍तोवा ने बताया है कि दो सैनिकों ने इससे पहले पूर्वी कीव के ब्रोवरी में महिलाओं पर हमला किया था। इनमें एक सैनिक की पहचान भी हुई थी और उस पर आरोप भी तय किए गए थे।

अनातासिया तरान नाम की ये 30 साल की महिला, इरपिन में रूसी हमले से पहले वेट्रेस के तौर पर काम कर रही थीं। उन्‍होंने कहा कि इरपिन इस समय नर्क बन गया है। तरान ने ये भी कहा था कि रूसी सैनिक लोगों को बस मार रहे हैं। महिलाओं का रेप हो रहा है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा और विरोधी दल की एमपी लेसिया वेसिलेंका ने भी इन घटनाओं पर सवाल उठाए हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *