Nirbhik Nazar

इस बार, धामी के कंधों पर रहेगा ज़्यादा भार ! जानिए कैसे ?

देहरादून:  विधानसभा सत्र के पहले दिन आखिरकार सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार देररात मंत्रियों को विभाग बांट दिए हैं। धामी सहित आठ कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण के छह दिन बाद मंत्रियों काे नई सरकार में जिम्मेदारियां दी गईं हैं। सीएम धामी ने खुद के अपने पास गृह, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, ऊर्जा सहित करीब दो दर्जन विभाग रखें हैं। धामी के पास ही खनन, कार्मिक, औद्योगिक विकास, आबकारी आदि महत्वपूर्ण विभाग रहेंगे। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर प्रहार करने को धामी ने सतर्कता सुराज,भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा विभाग अपने पास ही रखें हैं।

इसी के साथ ही धामी के पास सचिवालय व सामान्य प्रशासन, नियोजन, राज्य संपत्ति, सूचना, गृह, कारागार, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड, अर्ध सैनिक कल्याण, राजस्व, श्रम, सूचना और विज्ञान प्रौद्योगिकी, पेयजल, आयुष, आबकारी, न्याय, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, नागरिक उड्डयन विभाग भी रहेंगे।

सूत्रों की बात मानें तो पोर्टफोलिया बंटवारे से पहले सीएम धामी ने कैबिनेट मंत्रियों की सूची भाजपा हाईकमान को संस्तुति के लिए भेजी थी। बुधवार देर रात हाईकमान से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद मंत्रियाें में विभागों का बंटावारा कर दिया गया। सीएम कार्यालय की ओर से पोर्टफोलियो की सूची उपलब्ध कराई गई लेकिन कुछ देर बाद इसमें संशोधन की भी बात कही गई।

मंजूरी से पहले वायरल हुई सूची

सीएम धामी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्रियों को विभागों के बंटवारे से पहले ही पोर्टफोलियो की सूची वायरल हो गई थी। सूची वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री प्रशासन ने पोर्टफोलियो सूची को पूरी तरह से फर्जी करार दे दिया था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *