Nirbhik Nazar

खंडहर तोड़कर मकान बनाने की फिराक मे था मालिक, खुदाई करते ही निकलने लगे सोने, चांदी, के सिक्के और जेवरात…

बस्ती: बस्ती जिले के हर्रैया तहसील के सुकरौली चौधरी गांव में खंडहर हो चुके मकान की खुदाई में भारी मात्रा में सोना, चांदी, जेवरात और सिक्के निकले हैं. आसपास के क्षेत्र में यह खबर फैलते ही कौतूहल का विषय बन गई है. खंडहर मकान की खुदाई में सोने-चांदी के जेवरात निकलने की सूचना पर जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर खुदाई का काम रुकवा दिया है.

मकान ज़मीदार रहे हरिराम चौबे का

खुदाई ते समय जैसे ही सोने-चांदी के सिक्के निकलने लगे किसी ने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी. खुदाई वाले स्थान पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. अब पुरातत्त्व विभाग इस खंडहर की खुदाई करेगा. जानकारी के अनुसार हरिराम चौबे गांव के ज़मीदार थे. वो 40-50 गांव की लगान वसूलते थे, उनके पास काफी जमीन और धन था. हरिराम चौबे के 3 बेटे थे जिनकी 8 लड़कियां हैं. तीनों बेटों के निधन के बाद खपरैल का मकान धीरे-धीरे खंडहर में बदल गया.

पोतियां करवा रहीं थी खुदाई 

उनकी बेटियों ने मकान की खुदाई कराने के लिए जेसीबी बुलाई. खुदाई के दौरान भारी मात्रा में सोने और चांदी के सिक्के मिलने लगे. खुदाई करने वाले जेसीबी चालक का कहना है कि वो लोग सोने चांदी के सिक्के अपने साथ ले कर चले गए. किसी ने इसकी सूचना डीएम को दी, डीएम ने खुदाई को रुकवा कर खुदाई की जगह पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया है.

डीएम सौम्या अग्रवाल ने खुदाई पर लगाई रोक

डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया कि खुदाई के दौरान सिक्के मिलने की बात सामने आने के बाद खुदाई को रुकवा दिया गया है. इसकी सूचना आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को पत्र लिखा दिया गया है. अभी जो खुदाई बची हुई है उनकी देख रेख में कई जाएगी, इसके अलावा जो लोग सिक्के लेकर गए हैं उन के खिलाफ नोटिस जारी कर सिक्कों को जमा करने के लिए कहा गया है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *