Nirbhik Nazar

यूपी मे बुलडोजर बाबा तो एमपी मे बुलडोज़र मामा ने तोड़ी भूमाफियाओं की कमर, अब उत्तराखंड मे धामी दिखाएंगे बुलडोजर की धमक… पढ़िये पूरी खबर

देहारादून: एक तरफ जहां बीजेपी शासित प्रदेशों में लगातार अवैध निर्माण पर बुलडोजर चल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड में भी धामी सरकार यह कदम उठाने जा रही है की अवैध निर्माणों पर धामी सरकार बुलडोजर चलाएगी आपको बता दें उत्तर प्रदेश मैं योगी सरकार और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस वक्त अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने में व्यस्त हैं और भूमि माफियाओं के हौंसले पस्त कर रही है व्हाइन अब उत्तराखंड में भी यह फैसला ले लिया गया है जल्दी इसे अमल में लाया जाएगा| । आपको बता दें देवभूमि उत्तराखंड में भू माफिया कब्जा कर अवैध निर्माण करते थे, जिससे वो लाखों करोड़ों रुपए में आगे सेल कर देते थे. अवैध कब्जाधारी सरकारी भूमि पर कब्जा कर चाँदी काट रहे थे. लेकिन अब धामी सरकार ने कब्जा धारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने का मूड बना लिया है. धामी सरकार के इस फैसले ने कब्जा धारियों की नींद उड़ाकर रख दी है. आपको बता दें कि उत्तरप्रदेश की तरह उत्तराखंड में भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलेगा. जिलाधिकारी हरिद्वार ने इसकी शुरुआत करते हुए इस  सम्बंध में अधीनस्थों के साथ बैठक कर सभी विभागों से रिपोर्ट देने को भी कह दिया है. उन्होंने कहा है कि अवैध कब्जों को हटवाना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है.

जिलाधिकारी के मुताबिक  पिछले दिनों जिला पंचायत हरिद्वार की श्यामपुर स्थित विभागीय भूमि पर किसी प्राइवेट व्यक्ति द्वारा अनधिकृत कब्जा किया गया था, जिसे प्रशासन द्वारा कब्जे से अवमुक्त कराया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि यह मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है, जिसके लिये निचले स्तर तक व्यापक अभियान चलाया जायेगा. वहीं उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में ऐसे कई अवैध कब्जे हैं जिन्हें अब उत्तराखंड सरकार मुक्त करने जा रही है.

एक तरफ जहां धामी सरकार के इस फैसले से सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले भूमि माफियाओं की नींद उड़ी हुई है वही दूसरी तरफ इस फैसले की सराहना हो रही है । ध्वनि सरकार के इस फैसले ने भूमि माफियाओं के होश उड़ा दिए हैं लोगों का कहना है यह कदम बहुत अच्छा रहेगा इससे उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर हो रहे कब्जे हट जाएंगे और देवभूमि की सुंदरता में निखार आएगा । आइए सुनते हैं की इस पर विभिन्न नेताओं की क्या राय है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *