रीवा: रीवा राज निवास में नाबालिग के साथ दुष्कर्म वाले वाला महंत सीताराम दास सिंगरौली से गिरफ्तार कर लिया गया है. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दमंग डीएसपी राजीव पाठक और TI यूपी सिंह की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी बाबा को दबोचा है. पुलिस को सूत्रों से सूचना मिली थी कि आरोपी बाल और दाढ़ी बनवाकर भेस बदलने के फिराक में था. डीएसपी राजीव पाठक ने सिंगरौली बस स्टैंड के पास नाई की दुकान में रामदास महाराज को धर-दबोचा. पुलिस ने बताया कि आरोपी बाबा यूपी के बहराइच का रहने वाला है. वह रीवा में कथा करने आया था.
क्या था मामला?
पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश के रीवा में महंत सीताराम दास पर नाबालिग ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था. आरोप था कि कथावाचक महंत ने शासकीय भवन सर्किट हाउस में बुलाकर किशोरी को झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बनाया. किशोरी ने पुलिस को बताया था कि घटना से पहले इसे शराब पिलाई गयी. बाद में जबरदस्ती करते हुए कथावाचक महंत सीताराम दास ने इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी कथावाचक सीताराम फरार है.

कैसे लगी पुलिस को खबर?
रीवा पुलिस ने बताया कि महंत सीताराम दास महाराज बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद ही अपने शिष्यों को लेकर फरार हो गया था. उसे पकड़ने के लिए हमारी टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं. आसपास जिलों की आरोपी महंत को पकड़ने में लगी हुईं थीं. इस बीच सिंगरौली जिले के विन्ध्य नगर पुलिस को खबर मिली कि महंत सीताराम दास महाराज यहीं पर फरारी काट रहा है. जिस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए सीताराम दास उर्फ समर्थ त्रिपाठी को हिरासत में ले लिया है. चर्चा इस बात की भी है कि सीताराम दास यहां से भी भेष बदलकर भागने की तैयारी में था. वह नाई की दुकान पर बाल-दाढ़ी कटवाने के लिए गया था.
महिला कांग्रेस ने उठाई थी कार्रवाई की मांग?
रीवा में महिला कांग्रेस ने दुष्कर्म के आरोपी बाबा को को फांसी की मांग की थी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की थी कि कोई ढील ना बरतें. राजनीतिक दल से उठकर न्याय करें. जिससे नाबालिग को न्याय मिल सके. इसके अलावा दुष्कर्म के अपराधी को फांसी दिए जाने और वारदात की जगह राज निवास सर्किट हाउस का महिला कांग्रेस द्वारा शुद्धीकरण करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एडिशनल एसपी शिव कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा था.
घटना पर क्या था शिवराज ने?
रीवा में तथाकथित महाराज द्वारा लड़की के साथ गैंगरेप की घटना पर सीएम शिवराज खासे नाराज हुए. उन्होंने मंच से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे. बोले कहां हैं एसपी-कलेक्टर. बुलडोज़र उठाओ और मिटा दो दुष्कर्मियों के ठिकाने. बेटी पर बुरी नज़र वालों को छोड़ा नहीं जायेगा. सीएम शिवराज प्रदेश व्यापी रोजगार दिवस सम्मेलन में शामिल होने रीवा पहुंचे थे.