Nirbhik Nazar

जिस दोस्त के लिये, युवक जेंडर बदलवाकर रवि से बना  रिया, उसी ने धोखा दिया, अब इंसाफ के लिये रिया ने पुलिस का सहारा लिया…

चंडीगढ़. पंजाब के अमृतसर  जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां   शादी का झांसा देकर एक युवक ने अपने ही दोस्त रवि को लड़के से लड़की बनवा दिया और बाद में शादी कर उसको अपनों से अलग कर दिया. लेकिन कुछ दिनों बाद अर्जुन ने उसे छोड़ दिया और अब वह उसे किन्नरों के हवाले करने चाहता है. फिलहाल मामला अब पुलिस (Police) के पास है और पुलिस रवि जो कि अब रिया है उसे इंसाफ दिलवाने की बात कर रही है.

बता दें कि तीन साल पहले रिया रवि था और जागरण में अपने दोस्त अर्जुन के साथ काम करता था. धीरे धीरे अर्जुन और रवि दोनो रिलेशन में आ गए. अर्जुन ने रवि से शादी करने की बात कही. लेकिन पहले अर्जुन ने रवि को कहा कि वह लड़के से लड़की बने फिर वह उससे शादी करेगा. फिर क्या था रवि  रिया बन गई.

रिया को किन्नरों के हवाले करना चाहता है अर्जुन

रवि उर्फ रिया का कहना है कि उसका पहले नाम रवि था. लेकिन जेंडर बदलने के बाद उसका नाम अर्जुन ने रिया जट्टी रख दिया. अर्जुन जंडियाला का रहने वाला है और जागरण में काम करते था. र उसने कहा कि पहले जेंडर बदलो फिर वह रिया से शादी करेगा. उसके बाद दोनों की शादी  हो गई. परिवार वालों ने भी रवि (रिया) को एक्सेप्ट कर लिया.  लेकिन कुछ दिनों बाद अर्जुन ने उसे छोड़ दिया और अब वह उसे किन्नरों के हवाले करना चाहता है. लेकिन वह उसके साथ रहना चाहती है. क्योंकि उसकी वजह से उसकी जिंदगी खराब हो गई है.

पुलिस ने कही ये बात

वहीं इस मामले में इंस्पेक्टर जसबीर सिंह इंस्पेक्टर का कहना है कि उनके पास शिकायत आई है. रवि ने अर्जुन से शादी करने के लिए अपना जेंडर बदल लिया था. वह इस मामले में जांच कर रहे हैं. जो भी इस मामले में आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ करवाई की जाएगी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *