Nirbhik Nazar

पति ने मोबाइल देने से किया इंकार, तो पत्नी ने पति को झुलसा दिया, करके तेजाब से वार, अब पति अस्पताल मे भर्ती…

संभल: थाना असमोली क्षेत्र में एक युवक को मांगने के बाद पत्नी को मोबाइल न देना महंगा पड़ गया। गुस्से में पत्नी ने अपने ही पति पर तेजाब डाल दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गए। शोर शराबा सुनकर स्वजन मौके पर पहुंच गए और उन्हें असमोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन यहां से चिकित्सक ने रेफर कर दिया। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

थाना क्षेत्र के गांव बेला निवासी आरिफ का आए दिन पत्नी से विवाद होता रहता है। शुक्रवार को आरिफ कही से दोपहर घर आए थे। तभी पत्नी ने उनसे माेबाइल मांग लिया। आरिफ ने मोबाइल देने से इन्कार किया तो दोनों पति पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद के बीच महिला ने घर में रखा तेजाब अपने पति पर डाल दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गए। स्वजन असमोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, लेकिन वहां से डाक्टर ने रेफर कर दिया। अब स्वजन ने उन्हें सम्भल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर थानाध्यक्ष कर्मपाल सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *