Nirbhik Nazar

DGP अशोक कुमार पत्नी के साथ संगीत पर थिरके, देखिये VIDEO

देहरादून: उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार अक्सर ही अपनी कार्यशैली के लिए सुर्खियों में छाये रहते हैं, लेकिन इस बार वो अपनी पत्नी अलकनंदा की वजह से सोशल मीडिया में छाये हुए हैं. डीजीपी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उनकी पत्नी पहाड़ी पारंपरिक वेशभूषा में बॉलीवुड लव सॉन्ग गाती दिख रही हैं. वहीं, इस वीडियो में अशोक कुमार भी अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर अलकनंदा का यह सुरीला अंदाज लोगों को खूब भा रहा है. आप भी इस वीडियो में दोनों का रोमांटिक अंदाज देख वाह-वाह कहने से खुद को रोक नहीं पायेंगे. इस गाने की वीडियो शूटिंग उत्तरकाशी के पुरोला, मोरी, जखोल और नेटवाड जैसे ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के बीच हुई है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *