Nirbhik Nazar

शाहरुख खान की पठान मूवी डाउनलोड करने के लिए लिंक पर किया क्लिक, तो खाली हो सकता है आपका खाता, जानिए कैसे ?

न्यूज़ डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की नई फिल्म ‘पठान’ आने वाली है। फिल्म का टीजर कुछ समय पहले जारी किया गया था। अब खबरें आ रही हैं कि शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ लीक हो गई है। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर इस फिल्म के डाउनलोडिंग लिंक भेजे जा रहे हैं। इसमें कहा जा रहा है कि ‘पठान’ फिल्म लीक हो गई है और आप इस लिंक पर क्लिक कर फिल्म देख सकते हैं। बता दें कि अगर आपके पास भी इस फिल्म का कोई ऐसा लिंक आया है तो भूलकर भी उसे क्ल्कि न करें, नहीं तो आपके साथ ठगी हो सकती है।

शेयर किए जा रहे दो तरह के लिंक

लिंक शेयर करने के साथ लोगों से अपील की जा रही है कि थिएटर से पहले यह फिल्म देख सकते हैं। कई लोग इन लिंक्स पर क्लिक भी कर रहे हैं, जो खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल, स्कैमर्स फेक मूवी लिंक के जरिए यूजर्स को टारगेट कर रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि ‘पठान’ मूवी लीक नहीं हुई है। इसमें लोगों को दो तरह के लिंक्स शेयर किए जा रहे हैं। एक वायरल मैसेज में एक यूट्यूब चैनल Bollygrad Studioz के एक वीडियो का लिंक है। वीडियो के कैप्शन में Pathan : FULL MOVIE HD 4K FACTS लिखा हुआ है।

यूट्यूब पर अपलोड करने का दावा

बता दें कि यूट्यूब चैनल दावा कर रहा है कि ‘पठान’ मूवी को उसने अपलोड कर दिया है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे किसी मूवी के नाम से उसे अपलोड करना ना केवल भ्रामक है बल्कि कंपनी की पॉलिसी पर भी सवाल खड़े होते हैं। हालांकि यूट्यूब इस पर कब तक एक्शन लेगा ये देखने वाली बात होगी। वहीं इस मूवी को लेकर एक और तरह का लिंक भेजा जा रहा है। बता दें कि किसी भी अनजान लिंक पर क्ल्कि करने से हमेशा बचना चाहिए।

डेटा पहुंच जाता है हैकर्स तक

बता दें कि पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं जिनमें इनाम जीतने या नई मूवी डाउनलोड करने के नाम पर लिंक भेजे जाते हैं। हालांकि इन लिंक्स पर क्लिक करते ही यूजर्स का पर्सनल डेटा डेटा हैकर्स तक पहुंच जाता है और फिर उनके बैंक अकाउंट तक में सेंध लग जाती है। बता दें कि हाल ही ‘द कश्मीर फाइल्स’ के नाम पर भी साइबर क्रीमिनल्स ने लोगों को इसी तरह के लिंक भेजे थे। वहीं स्कैमर्स टेलीग्राम पर भी ‘पठान’ मूवी के नाम से चैनल बना कर लिंक शेयर कर रहे हैं। इस लिंक पर क्लिक करना आपको काफी भारी पड़ सकता है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *