Nirbhik Nazar

बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, अगले 5 साल में 10 लाख नौ​करियां देगी मोदी सरकार – केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने देश में बेरोजगार युवाओं को गुड न्यूज़ दी। उन्होंने कहा कि हम अगले 4-5 वर्षों में भारत में 1 मिलियन यानी 10 लाख रोजगार देगें। भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते पर गोयल ने कहा कि हमने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा संस्थानों के सहयोग पर भी चर्चा की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे लाखों युवा-युवती वहां पढ़ रहे हैं, उन सबके लिए एक तरह से वर्क वीजा को कानूनी तौर पर इस एग्रीमेंट के द्वारा कंफर्म किया गया है। ये एग्रीमेंट भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मित्रता और एकता का प्रतीक बनेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वर्क और हॉलिडे वीजा व्यवस्था पर विचार कर रहे हैं। भारतीय छात्रों के लिए, विशेष रूप से एसटीईएम स्नातकों के लिए 2 से 4 वर्षों के बीच अध्ययन के बाद का कार्य वीजा उपलब्ध होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम व्यापार बाधाओं को दूर कर रहे हैं, जिससे भविष्य में व्यापार दोगुना हो जाएगा। इसमें श्रम-उन्मुख क्षेत्रों के लिए काफी संभावनाएं होंगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते से अगले 5 वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को मौजूदा 27 बिलियन डॉलर से लगभग 45-50 बिलियन डॉलर तक ले जाने की उम्मीद है। गोयल ने बताया कि भारत-ऑस्ट्रेलिया नेचुरल पार्टनर हैं, जो लोकतंत्र, कानून के शासन और पारदर्शिता के साझा मूल्यों से जुड़े हैं। 2 भाइयों की तरह 2 राष्ट्रों ने महामारी में एक-दूसरे का सहयोग किया। उन्होंने कहा कि वहां से जो कच्चा माल आता है वो भारत में उत्पादन को बढ़ाने के लिए अच्छा है। शुरुआती संकेत बताते हैं कि 10 लाख से अधिक लोगों को इससे काम के अवसर अगले 4-5 सालों में मिलेंगे और आगे चलकर और बढ़ेंगे।

लोगों को उम्मीद नहीं थी कि विकसित देशों के साथ भारत फ्री ट्रेड एग्रीमेंट कर पाएगा। ये एक ऐसा देश है जहां के लोगों के साथ भारत के बहुत अच्छे संबंध हैं, हम दोनों एक-दूसरे की मदद करते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *