Nirbhik Nazar

छात्र की गर्दन पकड़कर डेस्क पर दे मारी और तोड़ दिया दाँत, पता चलने पर भी लगाती रही टीचर छात्र को डांट…

दिल्ली: दिल्ली के द्वारका साउथ इलाके के निजी स्कूल में एक शिक्षक पिटाई करते हुए छात्र का दांत तोड़ दिया है. 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने इस मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी. इस पर परिजनों ने पुलिस में शिक्षक और स्कूल की शिकायत की और पुलिस ने छात्र के बयान लेते हुए शिक्षक के खिलाफ मामले की जांच शुरू कर दी है.

इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि पीड़ित छात्र अर्पित अपने परिवार के साथ गोपाल नगर बी ब्लॉक में रहता है. यह द्वारका सैक्टर-11 के एक निजी स्कूल की 12वीं कक्षा में पढ़ रहा है. छात्र ने पुलिस ने अपने बयान में बताया कि 31 मार्च को पीटीआई टीचर गंजेद्र क्लास ले रहे थे और इस दौरान क्लास के सभी बच्चे स्कूल में होने वाली फेयरवेल पार्टी के बारे में बात करते हुए हंस रहे थे. इस बात को लेकर शिक्षक को गुस्सा आ गया और उसने पहले तो अर्पित के दोस्त को पीटा. इसके बाद शिक्षक ने गर्दन पकड़कर अर्पित को डेस्क पर दे मारा जिससे उसका एक दांत टूट गया. इसके बाद जब उसने अपना टूटा हुआ दांत शिक्षक को दिखाया तो उसने धमाकाया.

दूसरे पीरियड में दूसरी शिक्षका को अर्पित ने इसकी जानकारी दी और शिक्षिका ने फिर पूरी घटना के बारे में पीड़ित छात्र के परिजनों को फोन पर बताया. फिर परिजन स्कूल में आए और छात्र को देखने के बाद उन्होंने शिक्षक और स्कूल के खिलाफ पुलिस में सूचना दी. वहीं पुलिस ने शिकायत आने के बाद केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *