Nirbhik Nazar

आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी, सहम गये लोग…देखिये वीडियो

मुंबई: मध्यप्रदेश के मालवा और निमाड़ के साथ ही महाराष्ट्र के नागपुर,अमरावती और राज्य के कई अन्य हिस्सों में शनिवार रात में आसमान में रहस्यमयी रोशनी देखी गई। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज को देखने में ऐसा प्रतीत होता है मानों कोई उल्का पिंड या पुच्छल तारा हो। लोगों में इसको लेकर कौतूहल है। सभी अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। लोगों ने बताया कि उन्होंने तीन-चार बिजली की छड़ें तेज गोली की रफ्तार के साथ नीचे आती देखी।

पहली नजर में इसे उल्कापिंड बताया जा रहा है, लेकिन नागपुर में खगोलविदों ने भी अनुमान लगाया है कि उपग्रह दुर्घटनाग्रस्त हो गया होगा।वहीं, मध्य प्रदेश के मालवा और निमाड़ इलाके में भी करीब आठ बजे लोगों ने आसमान से उल्कापिंड जैसी वस्तु गिरते देखी। वहां भी लोगों में इस आसमानी घटना को लेकर हैरानी है।

साभार – अमर उजाला

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *