Nirbhik Nazar

कौन असली कौन नकली ? दौड़ा दौड़ाकर की किन्नरों ने किन्नरों की पिटाई ! पढ़िये पूरी खबर…

खंडवा/म0प्र0: नकली किन्नर की पिटाई का मामला सामने आया है। असली किन्नरों ने एक व्यक्ति को पकड़कर उसकी जमकर पीटाई कर दी। दरअसल व्यक्ति स्वंय को किन्नर बताकर गांव में नेक वसूल रहा था। असली किन्नरों ने उसकी धुलाई करते हुए पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान नकली किन्नर बार-बार माफी मांगता रहा। मला पिपलौद थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापूर का है। यहां रविवार को दोपहर में एक किन्नर ग्रामीणों ने नेक वसूल रहा था। नए किन्नर को गांव में देख कुछ लोगों को उस पर शक हुआ, लेकिन वह उससे सीधे पूछने से बच रहे थे। उन्होंने इसकी सूचना खंडवा के करिश्मा किन्नर को दी। यह पता चलते ही अपने चेले के साथ करिश्मा किन्नर हीरापुर पहुंचा और नकली किन्नर को पकड़ लिया।

गांव के बीच चौराहे पर करिश्मा ने नकली किन्नर को बेनकाब कर दिया। साड़ी हटाते ही नकली किन्नर का पर्दाफाश हो गया। इसके बाद उसकी जमकर पीटाई कर दी। इस दौरान गांव के लोग भी मौजूद रहे। करिश्मा ने अपने चेले के साथ मिलकर उसे चांटे मारे। इसके बाद उसे पीटते हुए गांव में घुमाया है। करिश्मा ने कहा कि बहरूपिए को पकड़ा है। वह किन्नर बनकर घूम रहा था। महिलाओं की तरह कपड़े पहन रखे थे, उसे पकड़ा है।

युवकों ने बनाया वीडियो

नकली किन्नर की पिटाई का वीडियो ग्रामीण युवकों ने अपने मोबाइल में रिकार्ड किया है। इसके बाद उन्होने इंटरनेट मीडिया पर यह वीडियो डाल दिया। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सामने आए इस वीडियो में करिश्मा किन्नर बने नकली किन्नर को पीटते हुए नजर आ रहा है। इसके बाद बहरुपिए ने दोनों किन्नरों के पैर पकड़कर माफी भी मांगी। यह वीडियो कुछ ही देर में इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। असली किन्नर उस नकली किन्न को देखकर उग्र हो गए थे। इसके बाद उन्होंने जमकर उसकी धुनाई कर दी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *