Nirbhik Nazar

यहाँ जी का जंजाल बन गई मक्खियों की आबादी, नहीं हो पा रही है लड़कों की शादी, पढ़िये पूरी खबर

गोपालगंज/बिहार : गर्मियों के मौसम में मक्खियों की संख्या बढ़ जाती है जो काफी परेशान करती हैं। लेकिन मक्खियों के कारण शादी टूट जाए यह शायद ही कभी आपने सुना होगा। बिहार के गोपालगंज जिले के विक्रमपुर गांव के लोग इन दिनों मक्खियों की वजह से काफी परेशान हैं। मक्खियों के कारण इस गांव के लड़कों की शादी नहीं हो रही है। मक्खियों के उत्पात से परेशान ग्रामीणों की दुर्दशा इसी बात से समझी जा सकती है कि उनकी वजह से ही कई युवकों की शादियां तक टूट चुकी हैं।

कई लोग गांव से पलायन कर चुके हैं। यहां तक कि मक्खियों के चलते लोगों का खाना-पीना और सोना तक मुहाल हो गया है। वहीं इस समस्या का समाधान करने के बारे में प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है। हालात यहां तक बन गए हैं कि इस गांव में कोई भी व्यक्ति अपनी बेटी का ब्याह नहीं करना चाहता। मक्खियों के चलते ही ग्रामीणों को अन्य कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है और अब कई लोग तो अपने गांव से ही पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।

दरअसल, मक्खियां अपने साथ कई रोग भी लाती हैं। लोगों ने मक्खियों को भगाने की बहुत कोशिश की लेकिन सारे प्रयास असफल रहे। बताया जाता है कि इसका प्रमुख कारण यहां खुले पोल्ट्री फार्म हैं। विक्रमपुर गांव के लोग महीनों से नहीं बल्कि 5 सालों से मक्खियों की समस्या झेल रहे हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *