Nirbhik Nazar

आदमखोर बाघ का खात्मा करेगा चंडीगढ़ का शिकारी,  बाघ ले चुका अब तक 6 लोगों की जान, गाँव वाले परेशान…

नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल जिले के पास फतेहपुर के जंगल में इन दिनों आदमखोर बाघ ने आतंक मचा रखा है. यह बाघ पिछले चार महीनों के दौरान कम से कम छह लोगों की जान ले चुका है. अब उत्तराखंड प्रशासन ने इस आदमखोर बाघ को पकड़ने के लिए कोशिशें तेज़ कर दी हैं. पिछले हफ्ते ही इस बाघ ने जंगल में चारा लेने गई एक महिला को अपना शिकार बना लिया था, जिसके बाद वन आरक्षकों ने इस आदमखोर बाघ को पकड़ने की अपनी कोशिशें तेज़ कर दी हैं. वहीं इसे मारने के लिए चंडीगढ़ से खास तौर पर प्रशिक्षित शिकारी आशीष दास गुप्ता को बुलाया गया है.

वन विभाग की टीम ने इस बाघ को पकड़ने के लिए 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए और करीब 50 लोगों की टीम को तैनात किया है. ये सारे लोग भदूनी और पनियाली गांव से जंगलों में बाघ के निशान तलाशने में जुटे हैं. वहीं स्थानीय पुलिसकर्मी भी लोगों को इस आदमखोर बाघ को लेकर सावधान कर रहे हैं और उन्हें इस बाघ से बचने के लिए प्रशिक्षित कर रहे हैं. जिला वन अधिकारी सीएस जोशी कहते हैं, ‘सारी टीमें बाघ को पकड़ने में जुटी हैं. लोगों से अनुरोध है कि कोई भी फतेहपुर के पास के जंगलों में न जाएं.’

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *