Nirbhik Nazar

बेटा बन चुका था नशेड़ी, माँ ने लत छुड़ाने की नीयत से, लाल की आँखों मे भर दी लाल मिर्च, देखिये वीडियो…  

न्यूज़ डेस्क: मां को ममता की मूरत कहा जाता है. कोई भी मां अपने बच्चे का बुरा नहीं सोच सकती. जब बच्चा कोई शैतानी करता है, तब मां थोड़ी सख्त बनकर डांट भी लगा देती है. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर जो वीडयो वायरल हो रहा है, उसने मां की ममता पर सवाल उठा दिया है. इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया है. जहां एक ग्रुप ने महिला का साथ दिया है वहीं एक ने उसका विरोध किया है. आइये आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला?

मामला तेलंगाना से सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने बेटे की आंखों में लाल मिर्च रगड़ दी. महिला ने अपने बेटे को एक खंभे से बांधा और उसकी आंखों में मिर्च डाल दी. बताया जा रहा है कि लड़के की उम्र पंद्रह साल है. उसे गांजा फूंकने की लत लग गई थी. मां ने अपने बेटे को गांजा पीते देख लिया था. उसी के सजा के तौर पर महिला ने बेटे की आंखों में मिर्च डाल दी.

छुड़ाना चाहती थी लत

न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक़, महिला अपने बेटे के गंजेड़ी बनने से काफी परेशान थी. बेटे को सही राह पर लाने के लिए महिला ने उसे सजा देने का फैसला किया. उसने पहले अपने बेटे को एक खंभे से बांधा. उसके बाद मुट्ठी में लाल मिर्च लाकर बेटे की आंखों में रगड़ दिया. इस दौरान एक अन्य महिला ने भी मां का साथ दिया. वीडियो में लड़के को दर्द से चीखते सुना जा सकता है. पड़ोसियों ने महिला को अपने बेटे की आंखों में पानी डालने की सलाह दी. लेकिन महिला ने किसी की नहीं सुनी.

दो गुटों में बटा इंटरनेट

महिला ने अपने बेटे को खंभे से तभी खोला, जब उसने वादा किया कि आगे से वो गांजा नहीं पिएगा. इस वीडियो ने ऑनलाइन बहस शुरू कर दी. जहां एक तबके ने मां का समर्थन किया. उनके मुताबिक़, एक मां को अपने बेटे को सुधारने के लिए इतना ज्यादा कड़ा कलेजा करना पड़ा. वहीं एक तबके ने मां की इस हरकत को बेहद क्रूर बताया. कुछ ने तो महिला को पुलिस के हवाले करने की सलाह दे डाली. फिलाल ये वीडियो कई सोशल मीडिया साइट्स पर शेयर किया जा रहा है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *