Nirbhik Nazar

उत्तराखंड से दिल्ली का सफर 10 फीसदी हुआ महंगा, NHAI ने हल्द्वानी-देहरादून रूट पर भी टोल बढ़ाया।

देहरादून: राष्ट्रीय राजमार्गों में पड़ने वाले टोल प्लाजा में 1 अप्रैल से शुल्क बढ़ गया है । एनएचएआई ने 10 फीसदी तक शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया था । पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब टोल महंगा होने से लोगों को यात्रा में दोहरा झटका लग रहा है । प्राइवेट और टैक्सी कार का सफर महंगा होने का सीधा असर जनता की जेब पर पड़ रहा है । तो वहीं इससे रोडवेज पर अतिरिक्त वित्तीय भार बढ़ गया है ।

दिल्ली रूट की बात करें कुमाऊं की रोडवेज बसों को 5 टोल प्लाजा से होकर गुजरना होता है। इनमें 190 रुपये से लेकर 440 रुपये तक टोल चुकाना होता है। वहीं देहरादून की बात करें तो यहां जाते समय रास्ते में 4 टोल आते हैं। तीन टोल प्लाजा में 500-500 और एक में 580 रुपये टोल देना होता है।

जबकि, निजी कार या टैक्सी से दिल्ली जाने के लिए 5 टोल प्लाजा पर 25 रुपये 130 रुपये तक शुल्क पड़ता है। 1 अप्रैल से लागू नई दरों के हिसाब से बात करें तो कार से यात्रा करने पर लोगों को टोल पर 2.5 से 13 रुपये तक अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा है । वहीं रोडवेज बसों को 19 रुपये से 58 रुपये तक ज्यादा देने पड़ रहे हैं ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *