Nirbhik Nazar

 BJP ने लॉंच की बच्चों के लिए PM नरेंद्र मोदी की तसवीर वाली चॉकलेट…

गांधीनगर: गुजरात में आने वाले महीनों में विधानसभा चुनाव हैं, चूंकि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य है, एक लम्बे अरसे तक वह यहाँ के मुख्यमंत्री रहे हैं इसलिए गुजरात का हर चुनाव भाजपा और मोदी के लिए गुजरात की अस्मिता का सवाल बन जाता है. भारतीय जनता पार्टी की यह विशेषता है कि प्रचार का कोई माध्यम नहीं छोड़ती, छोटी छोटी चीज़ों को वह चुनाव प्रचार और मोदी जी के महिमामंडन का माध्यम बना देती है, इसी कड़ी में आज उसने बच्चों के लिए एक विशेष चॉकलेट लांच की जिसके रैपर पर प्रधानमंत्री की फोटो और भाजपा का चुनाव चिन्ह है.

गुजरात के बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने मंगलवार को बताया कि गरीब व कुपोषित बच्चों के लिए बीजेपी ने पोषक तत्वों से भरपूर एक खास तरह की चॉकलेट बनाई है. उन्होंने बताया कि हमारे निरंजनभाई ने जो कुपोषित बच्चों के लिए चॉकलेट बनाई है, उसके सैम्पल मंगलवार को संसदीय दल की बैठक से पहले सांसदों को दिए गए. जानकारी के मुताबिक चॉकलेट के रैपर पर भारतीय जनता पार्टी प्रिंट है. साथ ही कमल के चिह्न के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर भी प्रिंट है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *