Nirbhik Nazar

यूपी के शहरों में मिलेगा सस्ता खाना! योगी सरकार जल्द शुरू करेगी अन्नपूर्णा कैंटीन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी अब अपने संकल्प पत्र में किए वादों को पूरा करने में जुट गई है. यूपी में योगी सरकार ने जल्द ही गरीबों को बेहद सस्ता खाना खिलाने की तैयारी शुरू कर दी है जिसके लिए अन्नापूर्णा कैंटीन खोली जाएगी. अपने संकल्प पत्र के मुताबिक जल्द ही सत्ताधारी पार्टी बीजेपी अन्नपूर्णा कैंटीन शुरू करने जा रही है. यह कैंटीन शहरी क्षेत्रों में गरीबों को सस्ता भोजन देने के लिए खोली जा रही है जिसे अपने संकल्प पत्र में प्रमुखता से जगह दी थी. इस कैंटीन को खोलने के लिए सभी जिलों के डीएम से जमीन चिन्हित करने को कहा गया है जहां शहर में इस अन्नपूर्णा कैंटीन की शुरुआत की जा सके.

बता दें की यूपी सरकार की 100 दिन की कार्य योजना के तहत ही अन्नपूर्णा कैंटीन शुरू की जाएगी. यानी अब योगी सरकार हर शहर में गरीबों को सस्ता खाना उपलब्ध कराएगी. इस योजना के तहत न्यूनतम कीमत पर गरीबों को खाना उपलब्ध कराया जाएगा. बता दें कि इसे समाजवादी पार्टी के समाजवादी थाली के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है.

इससे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव ने ऐलान किया था कि उनके गठबंधन की सरकार बनने के बाद गरीबों के लिए समाजवादी कैंटीन खोली जाएगी जहां गरीबों को सिर्फ 10 रुपये खाने की थाली उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने दावा किया था कि दस रुपये वाली थाली में गरीबों को कई पौष्टिक आहार दिए जाएंगे.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *