Nirbhik Nazar

जानिए कब और किस – किस दिन लगेगा सीएम धामी का जनता दरबार, इस नंबर पर नोट कराएं अनुरोध…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम लोगों से मिलने और जनता दरबार के लिए अपना समय निर्धारित कर लिया है. साथ ही मुख्यमंत्री ने विधायकों के लिए भी टाइम टेबल सेट कर दिया है. सीएम सोमवार और मंगलवार को सुबह 9 से 9:30 बजे और शाम 6 से 7 बजे तक सांसद एवं मंत्रीगणों से भेंट करेंगे. वहीं, बुधवार और गुरुवार को सुबह 9 से 10 बजे और शाम 6 से 7 बजे तक विधायक और पूर्व विधायक से मुलाकात करेंगे. वहीं, पार्टी कार्यकर्ता, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और जनता मिलन कार्यक्रम प्रतिदिन मुख्यमंत्री की उपलब्धता के आधार पर सुबह या शाम में आयोजित होंगे. इसके लिए दूरभाष नंबर 0135-2750033 पर प्रतिदिन अनुरोध नोट किए जाएंगे. इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा निर्धारित समय एवं स्थान से अनुरोधकर्ता को अवगत कराया जाएगा.

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन कक्ष में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. साथ ही उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए. मंगलवार और शुक्रवार को सीएम सचिवालय में बैठक शासकीय कार्य के बाद 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अधिकारियों, कर्मचारियों और संगठनों के पदाधिकारियों से भेंट करेंगे. शनिवार और रविवार को मुख्यमंत्री आवास और मुख्यालय में सीएण की उपलब्धता पर सुबह 9 से 10 बजे तक और शाम 6 बजे से 7 बजे तक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भेंट करेंगे. मुख्यमंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव भूपेंद्र सिंह बसेड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलने वाले को निर्धारित प्रक्रियानुसार अप्वॉइंटमेंट लेकर भेटवार्ता सुनिश्चित करायी जाएगी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *