Nirbhik Nazar

मसूरी मे बोले धामी : आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप बनाएँगे उत्तराखंड

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कहा कि आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप प्रदेश बनाने का कृतसंकल्प है। राज्य में भाजपा को लगातार दूसरी बार पूरा समर्थन देने पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार आया है। इससे पूर्व मसूरी टॉउन हॉल सभागार में मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने उत्तराखंड के राज्य आन्दोलनकारियों का स्मरण करते हुए कहा कि उत्तराखंड को राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों के अनुरूप प्रदेश बनाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प है। हमने जनता से जो वादे किये हैं, वे सभी पूरे किये जायेंगे। राज्य में नई सरकार के गठन के बाद पहली कैबिनेट में उत्तराखंड के सभी लोगों के लिए एक समान कानून के लिए समिति बनाने को कैबिनेट से मंजूरी दी गई है। जल्द ही विशेषज्ञों की कमेटी बनाकर ड्राफ्ट तैयार किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाकर प्रतिदिन 500 रुपये किया गया है। सरकार ने पति-पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन देने का निर्णय लिया है और इसकी धनराशि भी बढ़ाई है। प्रदेश में गरीब परिवारों को एक साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देने का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए बजट का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में अनेक विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जायेगा। मसूरी के लोगों के लिए विभिन्न प्रमाण-पत्र बनाने के लिए कहीं और न जाना पड़े, इसके लिए मसूरी में व्यवस्था की जायेगी। सिफनकोट में लोगों के मकान जल्द बनवाए जायेंगे। मसूरी में गढ़वाल सभा के भवन के लिए 1.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी जा चुकी है।

इस अवसर पर मसूरी के नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, भाजपा के देहरादून जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, भाजपा के मसूरी मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *