Nirbhik Nazar

बिजनौर मे चली बुलडोजर की हवा, ग्राम समाज की जमीन पर निर्माण सफा हुआ…

बिजनौर: शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव स्वाहेडी में राशन डीलर की हत्या के आरोपित राम बहादुर ने करीब डेढ़ बीघा ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर रखा था। गुरुवार को पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को गिरा दिया है। इस दौरान एसडीएम विक्रमादित्य मलिक सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और शहर कोतवाल राधेश्याम मौजूद रहे।

26 मार्च को खेत पर हुआ था खूनी संघर्ष

बिजनौर के गांव स्वाहेडी में बीती 26 मार्च को पाट्ठा (महडा) पर हक को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया था। एक पक्ष ने फायरिंग और धारदार हथियर से हमलाकर राशन डीलर की हत्‍या कर दी थी जबकि उनके दो बेटे गंभीर रुप से घायल हो गए थे। इस घटना की सूचना पर भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को मेरठ रेफर किया था।

ऐसा शुरू हुआ था विवाद

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव स्वाहेडी निवासी दीपू शनिवार सुबह अपने खेत में पाट्ठा (महडा) लगा रहा था। तभी गांव के राशन डीलर देवेंद्र अपने पुत्र फौजी मोहित और अतुल के साथ दीपू के पास पहुंचा। उसने बताया कि यह महडा उनका है। महडा बरसात में चोरी हो गया था। दीपू ने बताया कि वह महडा गांव के रामबहादुर से लगाया है। दीपू ने इसकी सूचना रामबहादुर के बेटे टिंकू को दी। सूचना पर रामबहादुर टिंकू, नवनीत और विपुल तमंचों और धारदार हथियार लेकर वहां पहुंच गए। उन्होंने दूर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। इस दौरान चाकू भी चले थे। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *