Nirbhik Nazar

धामी ने दी बुज़ुर्गों को सौगात, सीएम धामी बोले अब परिवार के दोनों बुजुर्गों को देंगे पेंशन

देहरादून: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर गुरुवार को मसूरी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुजुर्गों को बड़ी सौगात दी है। सीएम धामी ने कहा, अब तक केवल एक बुजुर्ग को पेंशन मिलती थी, अगर परिवार में दो बड़े व्यक्ति होते, अब हम परिवार के दोनों बुजुर्गों को पेंशन देंगे। मसूरी में चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण करने पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यह बातें कहीं। मसूरी के टाउनहॉल सभागार में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा, हमने लोगों के लिए समान नागरिक संहिता लाने का फैसला किया, क्योंकि उत्तराखंड एक पहाड़ी राज्य है, यह संस्कृति और आध्यात्मिकता का केन्द्र है और दो अंतरराष्ट्रीय सीमाएं भी साझा करता है।

सीएम धामी ने किया चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर गुरुवार को मसूरी स्थित राजकीय उप चिकत्सिालय को डी. एल.एफ.द्वारा प्रदान किए गए चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया। उन्होंने इसके लिए डीएलएफ द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उप चिकित्सालय मसूरी में आधुनिक सीटी स्कैन मशीन, आर्म मशीन, इमरजेंसी वेंटिलटर का लोकार्पण करने के बाद कहा कि इस अस्पताल में इन आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता से मसूरी एवं आस पास के क्षेत्रों धनोल्टी, नैनबाग एवं जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूती के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मसूरी के नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, भाजपा के देहरादून जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, भाजपा के मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल आदि उपस्थित रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *