Nirbhik Nazar

पूरे 9 साल के बाद जागी बच्ची, जब आँख खोली तो माँ की हो गई थी मौत, बादल चुकी थी पूरी दुनिया, पढ़िये पूरी खबर…

नई दिल्ली: कोई व्यक्ति अधिकतम कितनी देर सो सकता है, 8-10 घंटा, एक-दो दिन, हालांकि महाभारत में रावण के भाई कुंभकर्ण का 6 महीने सोने और फिर 6 महीने जागने का वर्णन है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं कि जो लगातार 9 साल तक सोई रही। उसे जगाने के कई स्तर पर कोशिशें की गई लेकिन वह नहीं जागी। इस दौरान इसके परिवार वाले नींद में ही बच्ची को जिंदा रखने के लिए दलिया, दूध जैसी चीजें पिला देती थी।  पूरा मामला ब्रिटेन का है। ब्रिटेन में आज से तकरीबन 150 साल पहले एक ऐसी लड़की ने जन्म लिया था, जिसने अपनी नींद से दुनियाभर के लोगों को हैरान कर दिया। यह लड़की एक रात ऐसा सोई कि 9 सालों तक नींद से जागी ही नहीं।  Medium Dot Com. की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑक्सफोर्ड और बकिंघमशायर के बीच स्थित एक गांव 1859 को इंग्लैंड में एक लड़की ने जन्म लिया, परिवार वालों ने उसका एलेन सैडलर रखा। बच्ची के कुल 12 भाई-बहन थे। जन्म से लेकर 12 साल की उम्र तक बच्ची एकदम स्वस्थ्य और सामान्य थी। एक रात एलेन सैडलर अजीबोगरीब बीमारी हो गई, जिसने दुनियाभर के डॉक्टर्स को हैरान कर दिया।

एक दिन एलेन अपने भाई-बहनों के साथ रोज की ही तरह सोने गई थी। अगली सुबह घर के बाकी लोग तो उठ गए, लेकिन एलेन नहीं जगी। घर के लोगों ने उसे उठाने की काफी कोशिश की लेकिन वह जागी नहीं। घर वालों को लगा कि वह मर चुकी है, लेकिन उसकी पल्स चल रही थी। डॉक्टरों से उसे दिखाया गया। डॉक्टर्स ने देखा कि एलेन सैडलर शीतनिद्रा जैसी स्थिति में पहुंच गई है। काफी जतन के बाद भी डॉक्टर्स कुछ नहीं कर पाए।  डॉक्टर्स को पता ही नहीं चल पाया कि एलेन सैडलर को कौन सी बीमारी है। कुछ ही वक्त में एलेन की कहानियां पूरी ब्रिटेन में चर्चा का विषय बन गई। दुनियाभर के लोग एलेन को देखने आने लगे। लोग पैसे देकर बच्ची को उठाने की कोशिश करने की अनुमति मांगते थे। परिवार ने भी लोगों से पैसे लेकर ऐसा काम करने दिया। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरने लगी, हालांकि लड़की की नींद नहीं टूटी।

देखते हुए देखते ऐसे ही 9 साल बीत गए और एक दिन बच्ची की मां की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मां की मौत के 5 महीने बाद एक दिन चमत्कार हुआ और बच्ची 9 साल बाद नींद से जाग गई। बच्ची जब सोई थी तो उसकी उम्र 12 साल की थी और जब जागी तो वह 21 साल की हो चुकी थी। हालांकि जब बच्ची जागी तो उसकी मां की मौत हो चुकी थी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro

Our Visitor

0 7 0 2 8 4
Users Today : 22
Users Last 30 days : 651
Total Users : 70284

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *