Nirbhik Nazar

नवमी पर, सीएम धामी ने पत्‍नी संग किया कन्‍या–पूजन, प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

देहरादून: चैत्र नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कन्‍या-पूजन कर प्रदेश और देश के लिए के लिए संपन्‍नता का आशीर्वाद मांगा। पुष्‍कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्व के कल्याण एवं शांति की प्रार्थना की। उन्‍होंने ‘सर्वे भवंतु सुखिन:’ की भावना से नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया।

वहीं मुख्यमंत्री ने आदि शक्ति भगवती के उपासना पर्व नवरात्र की भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान राम को आस्था का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भगवान राम का आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। हमें उनके व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। वहीं उन्होंने नवरात्र की भी शुभकामनाएं दी।

घरों और मंदिरों में कन्‍या-पूजन

राजधानी देहरादून में घरों और मंदिरों में कन्‍या-पूजन किया गया। नवमी पूजन पर रायपुर स्थित सरस्वती विहार में घर में कन्याओं का पूजन कर भक्‍तों ने आशीर्वाद लिया। वहीं चैत्र नवरात्र के समापन तथा राम नवमी तिथि पर भद्रकाली मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *